मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बड़वानी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 19 सितम्बर को बड़वानी शहर के 25 छात्रावास/आश्रमों का आरबीएसके मोबाईल हेल्थ टीम के आयुष चिकित्सक, डेंटल चिकित्सक, नैत्र सहायक एवं एएनएम द्वारा समस्त बच्चों का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। 25 छात्रावास/आश्रमों में लगभग 1992 बच्चों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जिसमें एनीमिया मुक्त भारत अंतर्गत बच्चों की खुन की कमी की जांच उपरांत आयरन फोलिक एसिड की गोलिया दी गई एवं गंभीर खुन की कमी से ग्रसीत बच्चों जिला चिकित्साल बड़वानी के लिये रेफर किया गया है। इसके अलावा चिकित्सको द्वारा 4-डी अंतर्गत दांतों जांच एवं आंखों की जांच कानांे की जांच, त्वचा की जांच एवं सिकल सेल जांच एवं उपचार किया गया है।
सर्जरी एवं अन्य उपचार हेतु जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र बड़वानी में रेफर किया गया है। इस स्वास्थ्य परीक्षण का उदद्ेष्य बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर जांच कर बिमारियों की षिघ्र पहचान, उपचार एवं निरंतर फॉलोअप के माध्यम से उन्हे स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य परीक्षण में आरबीएसके आयुष चिकित्सक, दंत चिकित्सक, नेत्र सहायक, एएनएम ऑडियोलॉजिस्ट एवं डीईआईसी स्टाफ द्वारा अपनी सेवाएं दी गई




