सभापति, एससी/एसटी कल्याण संबंधी समिति, लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सोमवार 5 अक्टूबर को गोटेगांव के ग्राम कुंडा में रानी दुर्गावती जी की जयंती समारोह में शामिल होंगे।
सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 5 अक्टूबर को मंडला जिले के जेवरा से प्रस्थान कर सायं 4 बजे जिले के गोटेगांव के ग्राम कुंडा आएंगे। यहां रानी दुर्गावती जी की जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे ग्राम कुंडा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



