संस्कृति
सेवा संकल्प अभियान के तहत ककराना में विशेष स्वच्छता अभियान
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत ग्राम ककराना स्थित माँ नर्मदा नदी के पावन तट एवं सार्वजनिक शौचालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान नर्मदा तट एवं आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे और अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर साफ-सफाई की गई।









