मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही सड़क का निरीक्षण किया
उज्जैन 27 सितंबर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ 2028 के लिए किये जा रहे हैं निर्माण कार्यों के साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा सी आई आर एफ के तहत निर्मित की जा रही 14.42 किलोमीटर लंबी सड़क, आर ओ बी व पुलों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।









