मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई.टी.आई. भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन दिनांक 23 सितम्बर 2026 को समय प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक स्थान शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा।

जिसमें ग्रेट आर्गेनिक डायमंड प्रा.लि. सागर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए एडवाईजर, आमधनी प्रा.लि. ग्वालियर एम.आर.एफ टायर द्वारा 18 से 25 आयु वर्ग के 10वीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए मेनिफैक्चरिंग, होलेन्ड ट्रेक्टर एवम यामाहा गुडगांव द्वारा 18 से 25 आयु वर्ग के 10वीं/ 12वीं/आईटीआई पास युवाओं के लिए हेल्पर, प्याइवुड मैन्युफेक्चरिंग कंपनी करनाल द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं/आईटीआई पास युवाओं के लिए ट्रेनी, पथवेस्टा केरियर स्किलस भिण्ड द्वारा 28 से 30 आयु वर्ग के स्नातक पास युवाओं के लिए बैंक रिलेटिव, टाटा मोटर्स पूना द्वारा 10वीं/12वीं/आईटीआई पास युवाओं के लिए ट्रेनीज, एक्सिस बैंक गुडगांव द्वारा 18 से 23 आयु वर्ग के स्नातक पास युवाओं के लिए असि. मैनेजर/सुपरवाईजर/क्लर्क, कोशल विकास केन्द्र ग्वालियर (ट्रेक्टर मेकेनिक) द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए ट्रेनीज, चेकमेट सिक्योरिटी बडोदरा द्वारा 18 से 45 आयु वर्ग के 10वीं पास युवाओं के लिए सुरक्षा गार्ड, एल.आई.सी. भिण्ड द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के 12वीं पास युवाओं के लिए फील्ड ऑफिसर, जॉब फेयर नाओ काम भिण्ड द्वारा 21 से 29 आयु वर्ग के स्नातक पास युवाओं के लिए डी.बी.एम., उत्कर्ष स्माइल बैंक गुडगांव द्वारा 18 से 25 आयु वर्ग के स्नातक पास युवाओं के लिए फील्ड ऑफिसर, पयोनियर सिक्योरिटी एण्ड एलाइड सर्विसेस प्रा.लि. अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा 18 से 45 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए सुरक्षा गार्ड के पद पर भर्ती की जावेगी।

आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आवें। प्लेसमेंट ड्राईव में उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।