सेवा संकल्‍प अभियान 2026 के तहत् नगर परिषद नलखेड़ा में सोमवार को नुक्‍कड़ नाटक आयोजित किया गया।

संस्‍कृति विभाग के माध्‍यम से उज्‍जैन के श्री विकास चौहान एवं कलाकारों के दल ने नुक्‍कड़ नाटक के माध्‍यम से पटेल चौराहा एवं अम्‍बेडकर चौराहा पर आमजनों को स्‍वच्‍छता, सेवा एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां तथा अनछुए पहलुओं पर नाटक के माध्‍यम से आकर्षक एवं रोचक प्रस्‍तुति दी।

कार्यक्रम में स्‍थानीय नागरिकों ने कलाकारों की सहज एवं प्रभावी प्रस्‍तुति की सराहना की। इस मौके पर श्री पवन वेदिया, श्री केशव सिंह, श्री समांक माण्डलीक, जनपद सीईओ, सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।