सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को भव्य दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम सीप नदी किनारे पंडित घाट पर शाम 07 बजे से आयोजित होगा। इसके साथ ही अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज पंडित घाट सहित श्रीराम मंदिर परिसर, जति घाट आदि स्थानों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य एवं श्री शिवलाल शाक्य, नगरपालिका सीएमओ श्री नरेन्द्र जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा सीप नदी के पंडित घाट पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के लिए पर्याप्त संख्या में न केवल मिट्टी के दीयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें, बल्कि दीपको को एक साथ रोशन करने के लिए वॉलेटियर भी नियुक्त किये जायें।

इसके साथ ही जति घाट सहित अन्य नदी घाटों पर भी दीप प्रज्जवलन के कार्यक्रम आयोजित किये जायें। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर परिसर में भी दीप प्रज्जवलित किये जाने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने सभी नदी घाटों की साफ-सफाई के साथ ही अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रथम कार्यक्रम 17 सितंबर को आर्शीवाद का दीया आयोजित किया जायेगा। इस दौरान जिले के सभी प्रमुख स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्जवलन होगा और एतिहासिक तथा शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी। इस दौरान श्री रामेश्वर त्रिवेणी धाम, कूनो नेशनल पार्क के टिकटोली गेट, श्योपुर एवं विजयपुर के किले, मानपुर तथा ढोढर की गढी, आवदा डैम, चन्द्रसागर तालाब बडौदा, जयस्तभ, गुलम्बर, बंजारा डैम आदि स्थानों पर भी दीप प्रज्जवलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा एतिहासिक महत्व की इमारतों पर रोशनी की जायेगी।