जिले में 17 सितम्बर से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम धुलकोट एवं ग्राम बोरीबुजुर्ग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नेपानगर जागृति कला केन्द्र की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। ग्राम धुलकोट स्थित शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल तथा ग्राम बोरीबुजुर्ग स्थित सांदीपनि विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी कार्यों से अवगत कराया। नुक्कड़ नाटक की सरल एवं रोचक प्रस्तुति ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों ने संवाद एवं अभिनय के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा से जनभागीदारी और जनभागीदारी से विकास की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।




