सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत ग्राम ककराना स्थित माँ नर्मदा नदी के पावन तट एवं सार्वजनिक शौचालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान नर्मदा तट एवं आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे और अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर साफ-सफाई की गई। साथ ही सार्वजनिक शौचालय परिसर की भी व्यवस्थित रूप से सफाई की गई।
अभियान के माध्यम से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने, कचरे का उचित निपटान करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
