संस्कृति
संस्कृति मंत्रालय ने 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' (वाईवाईबीएम) के विकास के तहत दो बड़े कार्यक्रमों - 'शिल्पकार समागम' (2-3 सितंबर 2026) और 'वेंडर विकास कार्यक्रम' (7-8 सितंबर 2026) - का सफलतापूर्वक आयोजन किया
'मेक इन इंडिया' के विजन को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक पहल के तौर पर शुरू किए गए दो कार्यक्रम संग्रहालय (म्यूजियम) क्षेत्र में भारत और विदेश के कारीगरों, शिल्पकारों, डिजाइनरों, वास्तुकारों, संग्रहालय पेशेवरों, विनिर्माताओं और उद्योग के प्रमुख लोगों को एक साथ लाए हैं।