शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाने के प्रयासों से ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुविधाओं के साथ-साथ खुशियों का संचार हो रहा है। बाणसागर टोला निवासी विधि पाल के लिए घर में नल से पानी पहुंचना रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाली महत्वपूर्ण सुविधा साबित हुई है।
विधि पाल बताती हैं कि पहले उन्हें पानी भरने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। पानी लाने में काफी समय लग जाता था, जिससे घर के दूसरे जरूरी काम प्रभावित होते थे। कई बार पानी की व्यवस्था करने में ही दिन का महत्वपूर्ण समय निकल जाता था।
अब घर में ही नल के माध्यम से पानी उपलब्ध होने से उनकी दिनचर्या काफी आसान हो गई है। विधि पाल ने बताया कि घर तक पानी पहुंचने से अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और बचा हुआ समय घर के जरूरी कामों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य दैनिक कार्यों में लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नल से घर तक पहुंचा पानी उनके लिए केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि समय की बचत और जीवन में सुकून लेकर आया है।
विधि पाल ने शासन की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


