प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार और विशाल टीके को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने बेहतरीन समय के साथ पदक हासिल किया।

श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि उनकी सफलता आने वाले समय में एथलेटिक्स की लोकप्रियता को बढ़ाने में योगदान देगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

“उल्लेखनीय उपलब्धि!

पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में शानदार समय के साथ कांस्य पदक जीतने पर धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार और विशाल टीके को हार्दिक बधाई। उनकी यह सफलता आने वाले समय में एथलेटिक्स की लोकप्रियता बढ़ाने में योगदान देगी: प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी।‘’