सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री आवास योजना बनी लालाराम जी के लिए खुशियों की सौगात
विदिशा जिले के ग्राम मोहब्बतपुर निवासी श्री लालाराम केवट जी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की सौगात लेकर आई है। लंबे समय तक कच्चे मकान में जीवन बिताने वाले लालाराम जी का अब पक्के और सुरक्षित आवास का सपना साकार हो गया है।














