संस्कृति
नेशनल लोक अदालत में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 खण्डपीठों में 2,901 प्रकरणों का निराकरण, 12.38 करोड़ रुपये से अधिक की समझौता राशि
जिला न्यायालय मुरैना सहित तहसील न्यायालय अम्बाह, जौरा, सबलगढ़ एवं पोरसा में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।








